IMG 20251008 WA0283 डी. एन. सिंह कॉलेज, भुसिया रजौन में असंवैधानिक बहाली को लेकर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

डी. एन. सिंह कॉलेज, भुसिया रजौन में असंवैधानिक बहाली को लेकर विवाद, आंदोलन की चेतावनी

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट- चन्दन कुमार

बांका के डी. एन. सिंह महाविद्यालय, भुसिया रजौन में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक पदों पर असंवैधानिक बहाली को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मंगलवार को कॉलेज के तृतीय वर्ग कर्मचारी कन्हैया सिंह ने दर्जनों स्थानीय लोगों के हस्ताक्षर सहित एक लिखित शिकायत प्रभारी प्राचार्य को सौंपते हुए बहाली प्रक्रिया की वैधता पर सवाल उठाए।

 

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बिना किसी सार्वजनिक सूचना या अखबार में विज्ञापन प्रकाशित नहीं किए, गुपचुप तरीके से नियुक्तियां कर दी गईं। इससे कॉलेज की स्थापना में भूमि और आर्थिक सहयोग देने वाले स्थानीय लोगों के परिजनों को बहाली प्रक्रिया से वंचित कर दिया गया। वहीं, कुछ लोगों को नियमों की अनदेखी कर निजी स्वार्थ में नियुक्त किया गया।

 

शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि कॉलेज के सूचना बोर्ड पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई, जिससे पूरी प्रक्रिया पर पारदर्शिता का अभाव स्पष्ट होता है। इस बहाली को लेकर भुसिया, लिलातरी, कठचातर, बनगांव, बरौनी, कठौन और उपरामा समेत कई गांवों के लोगों में नाराजगी है। महाविद्यालय के भू दाता को भी इस बहाली की जानकारी नहीं दी गई, जिससे उनके परिजनों में गहरा आक्रोश है।

 

लोगों ने मांग की है कि इस असंवैधानिक बहाली को तत्काल रद्द कर एक निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दोबारा बहाली की जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि मांगों की अनदेखी की गई, तो आंदोलन किया जाएगा। महाविद्यालय के प्राचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और इस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

See also  बांका में शादी से पहले दुल्हन फरार, प्रेमी संग भागने से मचा हड़कंप, दूल्हा करता रहा मंदिर में इंतजार