IMG 20251013 000143 सड़क दुर्घटना डाटा एंट्री ऑपरेटर की मौत, कार्यालय में शोक की लहर

सड़क दुर्घटना डाटा एंट्री ऑपरेटर की मौत, कार्यालय में शोक की लहर

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका जिला के बेलहर प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर मनंजय कुमार दास की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई। शनिवार को ऑफिस कार्य समाप्त करने के बाद वह अपनी मोटरसाइकिल से झारखंड स्थित अपने घर, दुमका लौट रहे थे। लौटने के क्रम में सरैया हाट के पास उनकी मोटरसाइकिल एक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज से पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

मनंजय दास प्रखंड कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधी कार्यों के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। उनकी कार्यशैली, सरल स्वभाव और जिम्मेदारीपूर्ण व्यवहार के लिए वे सहकर्मियों और अधिकारियों के बीच विशेष सम्मान पाते थे।

 

उनकी असमय मृत्यु से प्रखंड कार्यालय में गहरा शोक व्याप्त है। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) कुमार सौरभ, डाटा एंट्री पर्यवेक्षक विकास सिंह सहित कार्यालय के सभी कर्मियों ने उनकी मृत्यु पर शोक जताया है और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। बीडीओ कुमार सौरभ ने कहा कि मनंजय एक निष्ठावान कर्मचारी थे, जिनकी कमी हमेशा खलेगी।

 

कार्यालय परिसर में शोक सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। सभी कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मनंजय की इस असामयिक मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि प्रखंड कार्यालय में भी शोक और स्तब्धता का माहौल है।