IMG 20250903 190703 बांका में कर्मा-धर्मा में पोखर में स्नान के दौरान किशोरी की डूबने से मौत

बांका में कर्मा-धर्मा में पोखर में स्नान के दौरान किशोरी की डूबने से मौत

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के रजौन प्रखंड के संझा गांव में मातम में बदल गईं। बुधवार को गांव के झुरकुलिया पोखर में स्नान करने गई एक किशोरी की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई।

IMG 20250903 WA11921 बांका में कर्मा-धर्मा में पोखर में स्नान के दौरान किशोरी की डूबने से मौत

जानकारी के अनुसार, संझा गोनी निवासी गुड्डू यादव की 15 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी अपनी सहेलियों के साथ स्नान करने पोखर गई थी। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और अचानक डूबने लगी। घटना के समय पोखर किनारे मौजूद बच्चियां शोर मचाने लगीं, लेकिन पोखर गांव से दूर होने के कारण आवाज गांव तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद कुछ सहेलियां दौड़कर गांव पहुंचीं और परिजनों व ग्रामीणों को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पोखर में उतरकर प्रिया की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया और तुरंत रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रिया को मृत घोषित कर दिया।

 

मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल परिसर में करुण क्रंदन गूंज उठा। घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। पूजा का माहौल मातम में बदल गया और गांव भर में शोक की लहर दौड़ गई।