IMG 20251104 230334 बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे जनसभा, एनडीए प्रत्याशी रामनारायण मंडल के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता

बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे जनसभा, एनडीए प्रत्याशी रामनारायण मंडल के समर्थन में जुटे कार्यकर्ता

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका विधानसभा क्षेत्र में एनडीए प्रत्याशी रामनारायण मंडल के समर्थन में भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भेड़ा मोड़ मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार को पूरे दिन मैदान में अधिकारियों और एनडीए कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी जोरों पर रही। अधिकारियों ने सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा सुरक्षा तंत्र की समीक्षा की।

 

एसडीपीओ बौंसी सहित बांका पुलिस के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मैदान में मंच निर्माण, टेंट, कुर्सियों की व्यवस्था और सजावट को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि राजनाथ सिंह का यह दौरा बांका के चुनावी माहौल को नई दिशा देगा। उम्मीद की जा रही है कि यह सभा जनसैलाब में तब्दील होगी और राजनीतिक दृष्टि से ऐतिहासिक साबित होगी।

See also  बाल विवाह मुक्त भारत केवल सरकारी अभियान नहीं, समाज की सामूहिक जिम्मेदारी : विशेषज्ञ