InShot 20251022 182236869 बांका के बेलहर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तीखा हमला: “एक तरफ विकास, दूसरी तरफ जंगलराज”..

बांका के बेलहर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तीखा हमला: “एक तरफ विकास, दूसरी तरफ जंगलराज”..

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट -चन्दन कुमार

बांका, बेलहर: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को बेलहर विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बेलहर के विधायक मनोज यादव के समर्थन में वोट मांगा और विपक्ष पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि एक तरफ विकास है, तो दूसरी तरफ जंगलराज।

FB IMG 1761133615794 बांका के बेलहर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तीखा हमला: “एक तरफ विकास, दूसरी तरफ जंगलराज”..

सभा में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले बेलहर आने के लिए सड़क तक नहीं थी, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार में अब पक्की सड़कें बनी हैं। बिजली के क्षेत्र में भी जबरदस्त सुधार हुआ है। “पहले बिहार में केवल 17 लाख लोगों के पास बिजली थी, आज 2 करोड़ 74 लाख घरों तक बिजली पहुंच चुकी है। 1 अगस्त से 125 यूनिट बिजली फ्री की गई, जिससे 1 करोड़ 70 लाख घरों का बिल शून्य आया,” उन्होंने कहा।

 

उन्होंने बताया कि वृद्ध, दिव्यांग एवं विधवा महिलाओं को ₹1100 प्रतिमाह सीधे उनके खाते में भेजा जा रहा है, जिससे 1 करोड़ 12 लाख परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर तंज कसते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि वे कहते थे ₹100 भेजते हैं तो ₹15 ही गरीबों तक पहुंचता है, लेकिन अब गरीबों के खाते में पैसा सीधा पहुंचता है।

FB IMG 1761133618861 बांका के बेलहर में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का तीखा हमला: “एक तरफ विकास, दूसरी तरफ जंगलराज”..

महिलाओं और बेटियों के सशक्तिकरण की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि 20 साल पहले नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने साइकिल योजना शुरू की थी। अब वही बेटियां मां बन चुकी हैं और जीविका दीदी बनकर लखपति बनने की राह पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसी महिलाओं को ₹2.10 लाख देने की योजना शुरू की है, जिसमें ₹10,000 उनके खाते में जा चुके हैं और शेष राशि जल्द मिलेगी।

See also  इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को जूता-मोजा में परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश

 

राजद और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि “लालटेन का युग खत्म हो गया है, लेकिन लालटेन वाला आज भी घूम रहा है। इस चुनाव में उनका कोई अता-पता नहीं रहेगा। कांग्रेस ने 55 साल तक देश को पंजे से लूटा। अब ये दोनों मिलकर भ्रम फैला रहे हैं कि सरकार जो पैसा महिलाओं को दे रही है, वह वापस लेगी। मैं बिहार का वित्त मंत्री हूं, वादा करता हूं कि किसी महिला का पैसा वापस नहीं लिया जाएगा।”

 

जेडीयू सांसद गिरधारी यादव पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “हमने दो बार उन्हें सांसद बनाया, लेकिन वह दोनों बार बांका की जनता के साथ दगा किए। बहुरूपिया अब बेटे को लेकर लालटेन में घूम रहा है। जनता को अब ऐसे बहुरूपियों से सतर्क रहना होगा।”

 

डिप्टी सीएम ने क्षेत्र में विकास की कई घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही बांका से होकर एक ऐसा एक्सप्रेसवे गुजरेगा, जिससे लोग महज 5 घंटे में कोलकाता पहुंच सकेंगे। उन्होंने सिंचाई के लिए गंगा जल को बांका के हनुमाना डेम तक लाने की परियोजना की भी चर्चा की और बताया कि इस पर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। “अगले एक साल में गंगा का पानी डेम तक पहुंच जाएगा, इसे कोई नहीं रोक सकता,” उन्होंने कहा।

 

सभा में उन्होंने यह भी कहा कि जीएसटी दरें कम कर दी गई हैं, जिससे आम लोगों को अब सस्ते दामों पर सामान मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के कथन का हवाला देते हुए कहा, “पहले कहते थे भारत सोने की चिड़िया है, लेकिन मोदी जी का सपना है कि भारत को सोने का शहर बनाना है।”

See also  बांका के बाराहाट बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त

 

सभा में भारी संख्या में लोग मौजूद थे, और डिप्टी सीएम के भाषण के दौरान लगातार तालियों की गड़गड़ाहट सुनाई देती रही। चुनावी माहौल को देखते हुए यह सभा बेलहर क्षेत्र में खासा प्रभाव छोड़ गई।