डेक्स रिपोट- बांका
बिहार सरकार द्वारा 17 सितंबर से 29 सितंबर तक सेवा पर्व का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में उद्योग विभाग, बिहार सरकार द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत Vocal for Local विषय पर जिलेभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

‘Vocal for Local’ अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों और व्यवसायों को बढ़ावा देना और उन्हें देश-विदेश तक पहुंचाना है। इस मिशन के जरिए लोगों को अपनी आवश्यक वस्तुओं का स्थानीय स्तर पर उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह अभियान भारतीय आत्मनिर्भरता के पांच स्तंभ—अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रौद्योगिकी, गतिशील जनसंख्या और मांग—को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान का नारा है “स्वदेशी अपनाओ, विदेशी भगाओ”, ताकि लोकल से ग्लोबल बनने की दिशा में भारत आत्मनिर्भर हो सके।
इसी कड़ी में गुरुवार को समाहरणालय सभागार, बांका में DLCC बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने की। डीएम ने जिले के सभी जिला समन्वयकों और शाखा प्रबंधकों से इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।
बैठक में उप विकास आयुक्त शंभू कुमार पटेल, महाप्रबंधक प्रदीप कुमार, परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार पोद्दार एवं रणधीर नारायण, उद्योग विस्तार पदाधिकारी धर्मेंद्र गौड़, तकनीकी पर्यवेक्षक जिला उद्योग केंद्र बांका तथा अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न जिला समन्वयक और शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।




