IMG 20251020 075456 बांका में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची, लिखित शिकायत दर्ज

बांका में पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाने पहुंची, लिखित शिकायत दर्ज

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के मंझगाय गांव की रहने वाली शांति कुमारी ने पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला थाना में पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने पति रामानंद सिंह पर मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शांति कुमारी की शादी कुछ वर्ष पूर्व रामानंद सिंह के साथ हुई थी। शुरुआती दिनों में पति का व्यवहार सामान्य था और इस दौरान दंपत्ति को दो संतान भी हुए। लेकिन जब शांति कुमारी तीसरी बार गर्भवती हुई, तो उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की घटनाएं शुरू हो गईं।

 

पीड़िता का आरोप है कि पति रामानंद सिंह उसे गुजरात भी ले गया, जहां उसने लगातार प्रताड़ित किया। मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न का सिलसिला वहां भी जारी रहा। आखिरकार जब शांति कुमारी अपने मायके मंझगाय लौट आई, तब भी उसका पति पीछा करता रहा और गांव आकर उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता रहा।

 

शांति कुमारी ने बताया कि जब उसने प्रताड़ना का विरोध किया तो रामानंद सिंह ने उसे बुरी तरह पीटा और गाली-गलौज करते हुए घर से निकाल दिया।

 

थक-हारकर पीड़िता ने शंभुगंज महिला थाना पहुंचकर अपने पति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वहीं आरोपी रामानंद सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

 

पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को जूता-मोजा में परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश