बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

 

हमसे जुड़े

Facebook Instagram WhatsApp YouTube

बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन: DSP संजीव कुमार के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी

रिपोर्ट -बिहार डेक्स

बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त नीति के तहत शुक्रवार सुबह स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने एक बड़ी कार्रवाई की। जहानाबाद मुख्यालय में तैनात पुलिस उपाधीक्षक (DSP) संजीव कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापेमारी की गई। यह छापेमारी  स्थित उनके कई ठिकानों पर एक साथ की गई।

 

सुबह करीब 8 बजे विजिलेंस टीम ने जहानाबाद स्थित उनके सरकारी आवास पर दस्तक दी और दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान DSP संजीव कुमार से उनकी संपत्तियों और आय के स्रोतों के बारे में लगातार पूछताछ की गई। सूत्रों के मुताबिक, उनके पास लगभग 1.5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति होने के सबूत मिले हैं।

 

विजिलेंस की टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज भी जब्त किए हैं, हालांकि अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है। इस छापेमारी का नेतृत्व SVU के एक DSP रैंक के अधिकारी ने किया।

 

यह कार्रवाई राज्य सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत की गई है, जिससे यह संदेश दिया गया है कि भ्रष्टाचार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस महकमे में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है और इसे भविष्य में होने वाली और कड़ी कार्रवाइयों का संकेत माना जा रहा है।

बिहार सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए की जा रही ऐसी कार्रवाईयों से आम जनता में एक सकारात्मक संदेश जा रहा है।