बिहार के बेगूसराय में दरभंगा लूट कांड के आरोपियों के निशान देही पर सर्च ऑपरेशन के दौरान देशी बम विस्फोट होने से दो सब इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है। दरअसल एसटीएफ और नावकोठी थाना पुलिस दरभंगा लूट कांड में गिरफ्तार दीपक कुमार और संदीप कुमार को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। इसके निशान देही पर वृंदावन गांव में बगीचे से साढ़े 8 किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना बरामद किया गया था। आज एक बार फिर पुलिस आरोपी के घर और पास के बगीचे में डांग स्कावयर के साथ सर्च आपरेशन चलाने पंहुचा कि कुछ और बरामद हो। सर्च आपरेशन जब बगीचा में किया जा रहा था तभी जोरदार धमाका हुआ। बताया जाता है कि यह देशी बम था जो गड्ढे खोदने और सर्च के दौरान विस्फोट कर गया। विस्फोट की चपेट में आने से सहायक सब इंस्पेक्टर विपीन कुमार ओझा, एक महिला प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर गुड़िया कुमारी, और तीन एसटीएफ के जवान मामूली रूप से जख्मी हो गया। विस्फोट से पुलिस का हाथ पैर और चेहरे पर बारुद से मामुली रुप से झुलस गया। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में करा कर वापस भेज दिया है। इस संबंध में घायल एएसआई विपीन ओझा ने बताया कि सर्च आपरेशन किया जा रहा था तभी विस्फोट कर गया जिसमें चार पांच लोग ज़ख़्मी हो गए हैं। एसटीएफ के साथ दरभंगा लूट कांड में समान बरामद करने के लिए सर्च आपरेशन किया जा रहा था। पहले बदमाश गिरफ्तार हुआ था और जेवर भी बरामद हुआ था।




