Screenshot 20260411 212416 कटिहार में सड़क हादसे में 10लोगों की मौत, दो दर्जन लोग घायल।

कटिहार में सड़क हादसे में 10लोगों की मौत, दो दर्जन लोग घायल।

Photo of author

By Banka Darshan News

बिहार के कटिहार  में भीषण सड़क हादसा लगभग दस लोगों की मौत, दो दर्जन लोग घायल, बस और पिकअप के आमने-सामने टक्कर में हुई घटना, कोढ़ा थाना क्षेत्र के एन. एच -31बसगाड़ा चौक बकरी फार्म के पास हुए इस घटना के बारे में बताया जा रहा है की पिकअप सवार लोग किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेकर पूर्णिया लौट रहे थे,

इसी दौरान तेज रफ्तार बस पिकअप भेन को टक्कर मार दिया जिसमें लगभग दस लोगों की मौत की बात सामने आया हैं जबकि दो दर्जन लोग घायल है, स्थानीय लोगों के माने तो आदिवासी समुदाय के लोग झारखंड से धार्मिक अनुष्ठान पूरा कर पूर्णिया लौट रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर बस आकर पिकअप में सीधे टक्कर मार दिया जिससे यह घटना हुई है, लोग बस ड्राइवर शराब के नशे में होने की भी बात बता रहे हैं,

जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

 

See also  डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का विधायक जयंत राज ने किया अनावरण