IMG 20250829 WA1114 शंभूगंज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

शंभूगंज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका। जिला पदाधिकारी बांका के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास निगम और जिला हब फॉर एमपावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से गुरुवार को शंभूगंज प्रखंड के +2 रामावती रामेश्वरी उच्च विद्यालय, प्रतापपुर में “सखी वार्ता” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को जागरूक करना था।

IMG 20250829 WA1112 शंभूगंज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर-181, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, बाल विवाह, दहेज प्रथा, लैंगिक भेदभाव और आपातकालीन नंबर-112 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

IMG 20250829 WA1116 शंभूगंज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ

लैंगिक विशेषज्ञ मोहम्मद महबूब आलम ने बाल विवाह और दहेज प्रथा को समाज के लिए अभिशाप बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों की आजादी छीन लेता है और उनके स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है। इसलिए समाज को एकजुट होकर इसे समाप्त करना होगा। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि लड़कियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में सहयोग करें।

 

नीति आयोग के जिला समन्वयक शंभू कुमार ने महिला उत्पीड़न और अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए महिला हेल्पलाइन-181 और चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की महत्ता बताई। उन्होंने कहा कि इन नंबरों पर बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी और उत्पीड़न जैसे मामलों की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। साथ ही, साइबर फ्रॉड के मामलों में साइबर क्राइम हेल्पलाइन-1930 पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी।