weather news 20250516 124024 0000 बिहार में 13 और 14 भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

बिहार में 13 और 14 भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-बिहार डेक्स

बिहार में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और लगातार हो रही बारिश से राज्य के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 13 और 14 अगस्त को राज्य के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

image 141 1200x849 1 बिहार में 13 और 14 भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

 

सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, पटना, बक्सर, सुपौल समेत कई जिलों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे जलजमाव की स्थिति बन गई है। शनिवार को मौसम विभाग ने 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

 

weather alert rain in up rain today rain forecast meteorological forecast weather update 15940387712 बिहार में 13 और 14 भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

 

बारिश का असर शिक्षा व्यवस्था पर भी पड़ा है। बेगूसराय में बाढ़ के कारण 118 स्कूलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। वहीं खगड़िया में 32 और वैशाली में 80 स्कूलों को बंद किया गया है।

pnc patna barish 350x2262 1 बिहार में 13 और 14 भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में स्कूल बंद

मौसम विभाग के अनुसार, 13 और 14 अगस्त को पश्चिमी व पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, मधेपुरा, सुपौल, सहरसा, अररिया, खगड़िया, मुंगेर, जमुई, बांका, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही वज्रपात और ठनका गिरने का भी खतरा है।

 

बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट देखी गई है। शुक्रवार को बेगूसराय में सबसे अधिक तापमान 34.5°C दर्ज किया गया, जबकि पटना में 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 31.7°C रहा। कटिहार में न्यूनतम तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

See also  बिहार में खुलेंगे पांच Gen-Z डाकघर, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और विशेष बचत योजनाएं