IMG 20250824 WA1629 हीरो एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

हीरो एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका। हीरो एशिया कप हॉकी 2025 की ट्रॉफी गौरव यात्रा रविवार को बांका पहुंची। समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने ट्रॉफी को रिसीव कर अनावरण किया। इस दौरान एनसीसी कैडेट्स, स्कूली एवं कॉलेज छात्रों ने गर्मजोशी से ट्रॉफी का स्वागत किया।

IMG 20250824 WA1628 हीरो एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

जिला खेल पदाधिकारी सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता 29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार के ऐतिहासिक राजगीर स्थित नवनिर्मित खेल परिसर में आयोजित होगी। इसमें भारत सहित एशिया के आठ देश—भारत, चीन, जापान, कजाखिस्तान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश एवं चीनी ताइपे भाग लेंगे।

IMG 20250824 WA1627 हीरो एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

कार्यक्रम में डीएम नवदीप शुक्ला,एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा  एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को अंगवस्त्र और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि खेल में अनुशासन का विशेष महत्व है। अनुशासन और खेल भावना से खेलने वाला ही बड़ा खिलाड़ी बनता है। उन्होंने कहा कि यदि अनुशासन के साथ कोई भी कार्य किया जाए तो सफलता निश्चित है। यह ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के लिए सम्मान की बात है और यह हमें जीवन में अनुशासन एवं चमक बनाए रखने की प्रेरणा देती है।

IMG 20250824 WA1630 हीरो एशिया कप हॉकी 2025 ट्रॉफी गौरव यात्रा पहुंची बांका, हुआ भव्य स्वागत

मौके पर डीईओ देव नारायण पंडित, समग्र शिक्षा से जावेद, नीतीश, मृत्युंजय, शारीरिक शिक्षक पंकज कुमार, चंदन कुमार, महेश चक्रवर्ती, मनोज निरंकारी, हरीश गांगुली, चंद्र कमल, अरविंद मंडल, नीतू कुमारी, रूबी कुमारी सहित विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन जिला खेल संयोजक प्रदीप कुमार ने किया।