बांका में हार्ट अटैक से होमगार्ड जवान की मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर

 

हमसे जुड़े

Facebook Instagram WhatsApp YouTube

रिपोट -चन्दन कुमार

बांका जिला  पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा के आवास पर तैनात होमगार्ड जवान की ड्यूटी के दौरान अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका थाना क्षेत्र के महाराजगंज लहैता गांव निवासी 50 वर्षीय राजेश कुमार मंडल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार अपनी ड्यूटी पर तैनात थे, इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सहकर्मी पुलिस कर्मियों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल बांका पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। होमगार्ड जवान की अचानक हुई मौत की खबर फैलते ही साथी कर्मी और अधिकारी स्तब्ध रह गए। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम का माहौल पसर गया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष नकुल प्रसाद, वशिष्ट कुमार, राकेश पंकज, अनिरुद्ध मंडल, सुनील सिंह, सुरेंद्र, दिलीप, अनिल कुमार और सन्नी सहित कई सदस्य अस्पताल पहुंचे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

 

 

 

छठ पूजा शुभकामनाएँ
Advertisement