file 2026 02 01T15 22 14 बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक, महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन सतर्क

बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की अहम बैठक, महाशिवरात्रि व शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन सतर्क

Photo of author

By Banka Darshan News

बौंसी. महाशिवरात्रि एवं शब-ए-बारात पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजरतन ने की। इसमें पुलिस पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, पूजा समिति तथा मस्जिद कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में आगामी पर्वों के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, आपसी भाईचारा बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा असामाजिक गतिविधियों से निपटने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दोनों पर्व आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाएं, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाले जुलूस और धार्मिक कार्यक्रम निर्धारित समय और पूर्व निर्धारित मार्ग से ही निकाले जाएंगे। साथ ही डीजे बजाने और आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ गानों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वहीं शब-ए-बारात पर्व को लेकर मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और रात्रि गश्ती बढ़ाने पर भी सहमति बनी। प्रशासन ने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों और आपत्तिजनक पोस्ट पर कड़ी नजर रखने की बात कही और स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

थानाध्यक्ष राजरतन ने कहा कि पर्व के दौरान शांति भंग करने, अफवाह फैलाने या नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी समुदायों से संयम, सहयोग और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की।

See also  बांका के बाराहाट बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त

बैठक में बीस सूत्री सदस्य सह जदयू जिला प्रवक्ता द्वारका मिश्रा, व्यावसायी कल्याण समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह, पंडित अवधेश ठाकुर, शिव कुमार साह, राजाराम अग्रवाल, मनोज मिश्रा, किशोर मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

रिपोर्ट -माखन सिंह

छठ पूजा शुभकामनाएँ
Advertisement

Leave a Reply