Screenshot 20260324 143918 बिहार में कलयुगी बेटे ने “जमीन विवाद में मां को पीट-पीटकर मार डाला,

बिहार में कलयुगी बेटे ने “जमीन विवाद में मां को पीट-पीटकर मार डाला,

Photo of author

By Banka Darshan News

बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक कलयुगी बेटे ने जमीन विवाद में अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है। मामला महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव का है, जहां पारिवारिक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इसी विवाद ने इतना भयावह रूप ले लिया कि बेटे ने अपनी ही मां को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। लेकिन दुर्भाग्यवश, रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वहीं इस पूरे मामले पर जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ है, जिसमें पुत्र ने अपनी मां के साथ मारपीट की, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि आखिर एक बेटा अपनी ही मां के साथ इतना क्रूर व्यवहार कैसे कर सकता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा रही है.

See also  भारत नेपाल सीमा पर तस्करी का बड़ा भंडाफोड़,5.3 टन चाइनीज सेब और कद्दू बीज जब्त

डेक्स रिपोर्ट -पटना