FB IMG 1761749125117 कटोरिया में सीएम मोहन यादव ने पूरनलाल तुड्डू के समर्थन में मांगा वोट, कहा—विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी

कटोरिया में सीएम मोहन यादव ने पूरनलाल तुड्डू के समर्थन में मांगा वोट, कहा—विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी

Photo of author

By Banka Darshan News

न्यूज़- चन्दन कुमार

बांका जिले के कटोरिया में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा प्रत्याशी पूरनलाल तुड्डू के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि विकास, सुशासन और सम्मान केवल भाजपा सरकार ही दे सकती है। सभा में उन्होंने कहा कि कल पूरे देश ने छठ माता का पूजन किया, जो न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि प्रकृति संरक्षण का संदेश भी देती है। माताओं और बहनों ने उपवास रखकर अपने पति की दीर्घायु की कामना की, यह हमारी संस्कृति की महानता दर्शाता है।

FB IMG 1761749120936 कटोरिया में सीएम मोहन यादव ने पूरनलाल तुड्डू के समर्थन में मांगा वोट, कहा—विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बिहार की धरती सदैव पूजनीय रही है — यही धरती भगवान महावीर और भगवान बुद्ध की है। उन्होंने दोनों हाथ जोड़कर बिहार की पवित्र भूमि को नमन किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता आज किस मुंह से चुनाव में वोट मांग रहे हैं, जब वे कभी भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं ने शपथ लेकर तक यह कहा था कि राम कहां पैदा हुए, हनुमान कहां हैं।

FB IMG 1761749114588 कटोरिया में सीएम मोहन यादव ने पूरनलाल तुड्डू के समर्थन में मांगा वोट, कहा—विकास के लिए भाजपा सरकार जरूरी

उन्होंने कहा कि वर्षों तक कांग्रेस और उनके सहयोगियों की सरकारें रहीं, लेकिन किसी ने भगवान राम के सम्मान में कुछ नहीं किया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश का हर बेटा गर्व से कह सकता है कि वह राम के मार्ग पर चल रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके परिवार में कोई सांसद, विधायक या मंत्री नहीं है, लेकिन वे जनसेवा को ही सबसे बड़ा धर्म मानते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने किसानों और माताओं-बहनों के हित में ऐतिहासिक काम किए हैं — 74 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ दिया गया है, जबकि महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

See also  धोरैया में स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर सिविल सर्जन सख्त

 

सभा के अंत में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पूरनलाल तुड्डू को “पूर्णमासी का चांद” बताते हुए जनता से उन्हें आशीर्वाद और समर्थन देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा ही विकास का प्रतीक है और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए मोदी जी का नेतृत्व आवश्यक है।