IMG 20250919 222555 देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान

देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट -गया

बिहार के गया में मोक्ष और ज्ञान की नगरी गया जी में शुक्रवार को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी सपरिवार पहुंचे। वह विशेष विमान से गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे, जहां से कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सीधे विष्णुपद मंदिर गए।

IMG 20250919 222547 देश के उद्योगपति मुकेश अंबानी ने विष्णुपद मंदिर में किया पिंडदान

जिला प्रशासन ने उनके आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की थी। आम श्रद्धालुओं के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई थी। विष्णुपद मंदिर परिसर में ही पिंडदान और तर्पण की व्यवस्था की गई थी। यहां गयापाल पुरोहित सह श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुकेश अंबानी और उनके परिवार से परंपरागत कर्मकांड सम्पन्न कराया।

 

मुकेश अंबानी ने अपने पितरों की आत्मा की शांति और मोक्ष की कामना से पिंडदान और तर्पण किया। इसके बाद फल्गु नदी के तट पर भी तर्पण की प्रक्रिया पूरी की गई। कर्मकांड समाप्त होने के बाद वे सपरिवार पुनः विशेष विमान से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

 

गया में पिंडदान की प्राचीन परंपरा रही है और माना जाता है कि यहां पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। अंबानी परिवार का यह आगमन न केवल गया के धार्मिक महत्व को रेखांकित करता है बल्कि यह भी दर्शाता है कि आस्था और श्रद्धा में हर वर्ग का समान विश्वास है।

 

उनके दर्शन और पिंडदान की खबर फैलते ही आम श्रद्धालुओं में भी उत्सुकता का माहौल देखा गया, हालांकि सुरक्षा कारणों से उन्हें निकट से मिलने का अवसर नहीं मिला।

See also  बांका के गोविंदपुर स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा