Screenshot 20250921 164937 बांका में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा बिहार के सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे

बांका में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा बिहार के सभी सीटों पर गौ भक्त प्रत्याशी उतारेंगे

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोट -बांका

बांका के मंदार छेत्र में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने बिहार में सनातनी राजनीति का शंखनाद करते हुए ऐलान किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 243 सीटों पर गौ भक्त निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए उन्होंने रविवार को गौ मतदाता संकल्प यात्रा निकालकर लोगों से अपील की कि वे केवल उन्हीं प्रत्याशियों को वोट दें, जो गौ माता की रक्षा के लिए स्पष्ट और दृढ़ संकल्पित हों।

 

सभा को संबोधित करते हुए शंकराचार्य जी ने कहा कि “सनातन धर्म की रक्षा तभी संभव है जब हम गौ माता का संरक्षण करेंगे। गौ रक्षा केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और समाज की आधारशिला है।” उन्होंने बताया कि वे कई राष्ट्रीय दलों से मिले और उनसे लोकसभा में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की पहल करने का अनुरोध किया, परंतु किसी दल ने अब तक अपना स्पष्ट पक्ष नहीं रखा। इस स्थिति में वे मजबूरी में बिहार चुनाव में प्रत्याशी उतारने को बाध्य हुए हैं।

 

शंकराचार्य जी ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की औपचारिक सूची जारी कर दी जाएगी। उन्होंने स्वयं चुनाव प्रचार करने की घोषणा करते हुए सनातनी हिंदुओं से गौ भक्तों के समर्थन में एकजुट होने का आह्वान किया।

 

इस अवसर पर परिसर में आयोजित कार्यक्रम आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वातावरण से परिपूर्ण रहा। बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे और शंकराचार्य जी के संदेश को श्रद्धा व उत्साह के साथ आत्मसात किया।