Screenshot 20250919 154532 अमरपुर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों को परामर्श व दवा

अमरपुर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों को परामर्श व दवा

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोटबांका

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सम्राट अशोक भवन में शुक्रवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, पटना की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मेदांता अस्पताल की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम मौजूद रही।

Screenshot 20250919 155057 अमरपुर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों को परामर्श व दवा

सुबह 10 बजे से ही मरीजों की भीड़ सम्राट अशोक भवन परिसर में जुटने लगी थी। ग्रामीण इलाकों से आए सैकड़ों लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच और परामर्श लिया। शिविर में हृदय रोग, कैंसर, किडनी, न्यूरोलॉजी, स्त्री रोग और जनरल फिजिशियन विभाग के चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। लगभग 500 मरीजों को निःशुल्क परामर्श और दवाएं उपलब्ध कराई गईं। खासकर मुस्लिम महिलाओं और बुजुर्गों की अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिली।

IMG 20250919 WA1077 अमरपुर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों को परामर्श व दवा

मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने शिविर को अमरपुर विधानसभा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की टीम पहली बार बांका जिले में नि:शुल्क शिविर के लिए पहुंची है। इस पहल से स्थानीय लोगों को विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार बीपीएल परिवारों के मेदांता रेफरल इलाज का खर्च उठाती है। इस कैंप का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर परामर्श उपलब्ध कराना है। मंत्री ने मेदांता की टीम को धन्यवाद दिया, जो पटना से आकर अमरपुर के लोगों की सेवा कर रही है।

Screenshot 20250919 154521 अमरपुर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों को परामर्श व दवा

शिविर में डॉ. संतोष कुमार, डॉ. प्रिया, डॉ. अपूर्व आनंद सिंह, डॉ. कुमार राहुल रोहित और डॉ. सोनम ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं दीं। वहीं स्थानीय प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ. अनीता कुमारी, डीपीएम बांका और अमरपुर के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील चौधरी मौजूद रहे।

See also  बांका में आंगनबाड़ी सेविका से छेड़खानी, दो नामजद पर प्राथमिकी दर्ज

IMG 20250919 WA1122 अमरपुर में जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 500 मरीजों को परामर्श व दवा

शिविर के सफल आयोजन में प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रतिक राज, थाना प्रभारी पंकज कुमार झा और कार्यपालक अधिकारी रविशंकर सिंह ने भी मौके पर उपस्थित रहकर व्यवस्था की देखरेख की।

 

इसके अलावा एनडीए के कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जिला अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष सौमित्र चटर्जी, जदयू नेता प्रशांत कापरी, मनीष झा, उदय सिंह, जनार्दन मांझी, गौतम मोदी, नवीन वैघ, अमित कुमार, द्वारिका मिश्रा, संजय मंडल, गणेश लाल दास, शिबू भगत, छोटू भगत, भाजपा नेता सुमन सौरव मौर्य, अल्पसंख्यक प्रदेश महासचिव नईम राजा, सुरेंद्र सिंह और बिमल सिंह भी मौजूद थे।

 

यह स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र की चिकित्सा सुविधा और जनजागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ। स्थानीय लोगों ने भविष्य में भी ऐसे शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।