Screenshot 20251105 184351 भितिया पंचायत में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, संथाली गीतों से किया मतदान के प्रति प्रेरित

भितिया पंचायत में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, संथाली गीतों से किया मतदान के प्रति प्रेरित

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका के फुल्लीडुमर में बुधवार को ग्राम पंचायत भितिया अंतर्गत ग्राम भितिया, बनरचुआ, मोहली और रगनियां में दर्जनों जीविका दीदियों ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया। यह रैली आगामी 11 नवंबर को होने वाले मतदान को ध्यान में रखते हुए आयोजित की गई थी। दीदियों ने संथाली लोकगीतों और नारों के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें और अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

रैली के दौरान जीविका दीदियों ने घर-घर जाकर मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें मतदान के महत्व के बारे में बताया। इस अभियान में ग्राम संगठन की लेखपाल रानी कुमारी, प्रियंका कुमारी, करिश्मा कुमारी, रूपा कुमारी, सुभाष कुमार, संगीता कुमारी, कृष्ण देव कुमार, आनंद कुमार, पंजियारा नंदकिशोर कुमार, प्रियंका कुमारी, रंजना कुमारी सहित सैकड़ों जीविका दीदियों ने सक्रिय भागीदारी की।

 

कार्यक्रम का सफल आयोजन जीविका की प्रखंड प्रबंधक सुश्री अंजलि श्रेया के मार्गदर्शन में किया गया। क्षेत्रीय समन्वयक अमित कुमार, सामुदायिक समन्वयक गौतम शंभू और अमित कुमार सिन्हा ने इस रैली का नेतृत्व किया। इस जनजागरण अभियान में सुप्रिया, कृष्णा, वैष्णो, सरस्वती विकास और अंबेडकर ग्राम संगठन की दीदियों ने भी भाग लिया। रैली के दौरान पूरे क्षेत्र में मतदान को लेकर जागरूकता और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।