IMG 20251102 WA1197 सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटे कारगिल युद्ध के वीर सूबेदार मेजर मुकेश यादव, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटे कारगिल युद्ध के वीर सूबेदार मेजर मुकेश यादव, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट- अनूप कुमार

बांका के रजौन प्रखंड की ओड़हरा पंचायत अंतर्गत कटिया जगदीशपुर गांव के निवासी सूबेदार मेजर मुकेश कुमार यादव का रविवार को उनके पैतृक गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ऐतिहासिक स्वागत किया। भारतीय सेना में 30 वर्षों की गौरवशाली सेवा पूरी करने के बाद 2 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए मुकेश यादव जब गांव लौटे तो पूरा क्षेत्र देशभक्ति के जयघोष से गूंज उठा।

ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और ढोल-नगाड़ों, पटाखों और देशभक्ति गीतों के बीच उन्हें सम्मानित किया। युवा वर्ग ने ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर पूरा गांव एकता और गर्व की भावना से सराबोर दिखा।

IMG 20251102 WA1197 सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटे कारगिल युद्ध के वीर सूबेदार मेजर मुकेश यादव, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

सूबेदार मेजर मुकेश कुमार यादव ने वर्ष 1995 में नासिक से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सेना में भर्ती हुए थे। उनकी पहली पोस्टिंग राजस्थान के जयपुर में हुई थी। अपने 30 साल के सेवा काल में उन्होंने कई सीमावर्ती इलाकों में ड्यूटी निभाई और कारगिल युद्ध में भी देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वे अपनी बहादुरी, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के लिए पूरे क्षेत्र में युवाओं के प्रेरणास्रोत माने जाते हैं।

IMG 20251102 WA1066 सेवानिवृत्ति के बाद गांव लौटे कारगिल युद्ध के वीर सूबेदार मेजर मुकेश यादव, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत

स्वागत समारोह के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि भारतीय सेना में सेवा करना जीवन का सबसे बड़ा गौरव है। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरित होकर सेना में भर्ती होने की अपील की। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा सैनिकों और पूर्व सैनिकों को दिए जा रहे प्रोत्साहन, सुविधाओं और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।

See also  मेला क्षेत्र में दिखने लगी चहल-पहल, बौंसी मेला मैदान में बढ़ी रौनक

 

इस मौके पर बब्लेश केसरी, राजेंद्र आजाद, संजीत कुमार सिंह, आनंदपाल, मंगनी लाल शर्मा, अनिल रजक, बिंदेश्वरी यादव, प्रकाश यादव सहित कई स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने कहा कि सूबेदार मेजर यादव गांव और प्रखंड के लिए गर्व का विषय हैं।

 

सूबेदार मेजर मुकेश कुमार यादव के सम्मान में आयोजित यह समारोह न केवल उनके योगदान का सम्मान था, बल्कि यह गांव के युवाओं के लिए देशसेवा की प्रेरणा का अवसर भी बन गया।