IMG 20250905 082037 जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के अमरपुर। प्रखंड क्षेत्र के सुप्रसिद्ध जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया है। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में भवन निर्माण मंत्री जयंत राज अपनी धर्मपत्नी के साथ उपस्थित रहेंगे।

FB IMG 1757039474565 जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

कार्यक्रम की शुरुआत संध्या तीन बजे रुद्राभिषेक से होगी, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद संध्या छह बजे चांदन नदी पर बने शिवगंगा तट पर महाआरती का आयोजन होगा। इस आरती का विशेष आकर्षण यह है कि इसे बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा संपन्न कराया जाएगा।

FB IMG 1757039509698 जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

संध्या सात बजे मंदिर परिसर में भस्म आरती का आयोजन होगा, जिसे उज्जैन से आए पंडितों द्वारा विशेष परंपरा के अनुसार संपन्न कराया जाएगा। वहीं, रात्रि आठ बजे श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

IMG 20250905 081914 जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर और आसपास की सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। कुछ स्थानों पर सोलर लाइट की भी व्यवस्था की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

IMG 20250905 081649 जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

इस विशेष आयोजन को सफल बनाने के लिए जदयू कार्यकर्ता पूरी तत्परता से लगे हुए हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की पुख्ता व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

IMG 20250905 094511 जेष्ठगौर नाथ मंदिर में आज होगा महारुद्राभिषेक, महाआरती और भस्म आरती

यह आयोजन धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

See also  इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को जूता-मोजा में परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश