file 2026 01 05T16 46 54 बांका में पति पर अश्लील फोटो वायरल करने और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप, विवाहिता ने थाने में की शिकायत

बांका में पति पर अश्लील फोटो वायरल करने और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप, विवाहिता ने थाने में की शिकायत

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका के शंभुगंज थाना क्षेत्र के चुटिया गांव से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विवाहिता ने अपने ही पति पर अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने और लगातार तीन तलाक देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को शंभुगंज थाना पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपी पति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चुटिया गांव निवासी मो. कयुम की पुत्री अफरीदी का निकाह वर्ष 2023 में भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलकपुर गांव निवासी मो. रियाज के पुत्र मो. इब्राहिम के साथ हुआ था। विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति-पत्नी के संबंधों में खटास आनी शुरू हो गई। आपसी विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला मानसिक और सामाजिक उत्पीड़न तक पहुंच गया।

पीड़िता का आरोप है कि विवाद के बाद उसका पति मो. इब्राहिम उसकी निजी और अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने लगा। इससे उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गहरा आघात पहुंचा और वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गई। विवाहिता ने बताया कि उसने कई बार अपने पति से फोन पर बात कर इस तरह की हरकत न करने और अपने व्यवहार में सुधार लाने की अपील की, लेकिन आरोपी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया।

आरोप के अनुसार, पति ने न केवल तस्वीरें वायरल करना जारी रखा, बल्कि अब उसे बार-बार तीन तलाक देने की धमकी भी देने लगा है। इस धमकी के कारण पीड़िता भय और तनाव के माहौल में जीने को मजबूर है। आखिरकार मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

See also  अब सरकारी स्तर पर लगेगा ऐतिहासिक बौंसी मेला, कोर्ट में सुनवाई टलने से प्रशासन पर बढ़ी जिम्मेदारी

मामले को लेकर जब आरोपी पति से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उससे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, इस संबंध में शंभुगंज थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल किए गए फोटो, कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों की भी पड़ताल की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।घटना ने एक बार फिर महिलाओं की निजता, सुरक्षा और साइबर अपराध से जुड़े मामलों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं