IMG 20250910 222748 बांका अमरपुर के शोभानपुर गांधी आश्रम के विकास के लिए एमएलसी समीर सिंह ने दिया 5 लाख

बांका अमरपुर के शोभानपुर गांधी आश्रम के विकास के लिए एमएलसी समीर सिंह ने दिया 5 लाख

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट-बांका

 

बांका। अमरपुर प्रखंड के शोभानपुर स्थित गांधी आश्रम में बुधवार को सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एमएलसी डॉ. समीर कुमार सिंह को आश्रम के संस्थापक डॉ. मनोज मीता और प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने गांधी की प्रतिमा, अंगवस्त्र और गांधी साहित्य भेंट कर सम्मानित किया।

 

सभा के दौरान डॉ. सिंह ने आश्रम में भवन निर्माण के लिए अपने विकास मद से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस योगदान के लिए आश्रम परिवार और ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

 

सभा को संबोधित करते हुए एमएलसी डॉ. सिंह ने कहा कि आज गांधी के विचारों पर लगातार आक्रमण हो रहा है, लेकिन जितना उन पर हमला होगा, उनके विचार उतने ही प्रासंगिक और मजबूत बनते जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा अहिंसा और शांति की पृष्ठभूमि पर टिकी है और गांधी उसी का प्रतीक हैं। गांधी आश्रम उस विचारधारा को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

 

प्रो. मनोज कुमार ने कहा कि बिहार को गांधी की उपलब्धियों के आधार पर अपने भविष्य का मार्ग तय करना चाहिए। उन्होंने खादी संस्थाओं की स्थिति सुधारने और भूदान आंदोलन से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए गांधी के सत्याग्रह से प्रेरणा लेने की जरूरत पर जोर दिया।

 

डॉ. मनोज मीता ने कहा कि जब तक गांव जीवित हैं, गांधी भी जीवित रहेंगे। आश्रम का उद्देश्य ग्रामीण समाज को अहिंसा के आधार पर संगठित करना है।सभा में कांग्रेसी नेता सुरेश प्रसाद यादव समेत सुधांशु, संजीव कुमार सिंह, धनंजय यादव, शशिधर मंडल, आनंदी महतो, प्रेमा, विभास, अमर्त्य, मोहम्मद आलम, अतहर हुसैन, अजय कुमार पांडे, बुद्धन लाल मुर्मू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

See also  शंभुगंज के पहड़ी मोहनपुर गांव में बड़ी चोरी, चार लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ