रिपोट-चन्दन कुमार
बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के तहत रविवार को कटोरिया प्रखंड में एक महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का शुभारंभ किया गया। सांसद गिरिधारी यादव ने नारियल फोड़कर कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग से तुरी टोला होते हुए अनाया पेट्रोल पंप तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। इस सड़क निर्माण पर लगभग 10 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित थे। शिलान्यास के अवसर पर सांसद गिरिधारी यादव ने कहा कि अनाया पेट्रोल पंप के उद्घाटन के समय उन्होंने पंप तक जाने वाली कच्ची सड़क की जर्जर स्थिति देखी थी। उस समय उन्हें लगा था कि स्थानीय स्तर पर इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा, लेकिन जब किसी ने पहल नहीं की, तो उन्होंने स्वयं इस पीसीसी सड़क के निर्माण की स्वीकृति दी। अब इस सड़क के बनने से स्थानीय लोगों को आने-जाने में सुविधा होगी और क्षेत्र के विकास में भी तेजी आएगी।
कार्यक्रम के दौरान अनाया पेट्रोल पंप के प्रोपराइटर सह बिहार युवा जदयू के प्रदेश महासचिव अजय कुमार तांती ने सांसद गिरिधारी यादव एवं उपस्थित अतिथियों का अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव, जदयू के वरिष्ठ नेता हरिहर तांती, विवेक रंजन, दिलीप यादव, कमल यादव, सिकंदर तांती, विकास तांती, पूरन मंडल, रोहित तांती, इंदु तांती, मुन्ना तांती, डोमन रय, नौरंगी तुरी, सुधांशु सिंह, अशोक तांती, बजरंगी तांती, डब्लू तांती, बबलू, प्रकाश तांती, कंचन तांती, कुलदीप तांती, सुनील तांती, और कपिलदेव मंडल सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
इसके साथ ही सांसद ने उपस्थित लोगों को रेलवे में टिकट कटाकर यात्रा करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि यात्री टिकट नहीं कटाएंगे, तो इस रूट में ट्रेनों की संख्या कैसे बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि उनकी पहल पर कटोरिया स्टेशन पर अगरतल्ला एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित कराया गया है, जिससे यात्रियों की पुरानी मांग पूरी हुई है। उन्होंने अपील की कि क्षेत्र के लोग बेटिकट यात्रा से बचें, ताकि रेलवे इस रूट पर ट्रेनों की संख्या और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित हो सके।




