IMG 20250824 WA1541 बांका टाउन हॉल में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

बांका टाउन हॉल में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भव्य स्वागत

Photo of author

By Banka Darshan News

प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार रविवार की संध्या बांका टाउन हॉल में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कई मंत्री एवं एनडीए नेताओं की उपस्थिति रही। उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आरएमके मैदान में उतरा, जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। टाउन हॉल पहुंचने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, फूल वर्षा और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामायण मंडल ने की।

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2025 विधानसभा चुनाव में एक बार फिर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने रोजगार, गरीबी उन्मूलन और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के माध्यम से राज्य में ऐतिहासिक बदलाव लाया है। वहीं अयोध्या में राम मंदिर और बिहार में सीता मंदिर निर्माण का उल्लेख करते हुए उन्होंने एनडीए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

 

सम्राट चौधरी ने बिजली, पेंशन और सिंचाई योजनाओं के साथ-साथ बांका से पटना तक फोरलेन निर्माण और यात्रा समय घटाने का आश्वासन दिया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गांधी परिवार ने 55 वर्षों तक देश को लूटा और लोकतंत्र को कमजोर किया।

 

सम्मेलन में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में विजय का संकल्प लेते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।