IMG 20251108 204618 scaled बांका में एनडीए नेताओं का महाप्रहार – “लालू राज में अपहरण होता था, अब कानून का राज है* ”

बांका में एनडीए नेताओं का महाप्रहार – “लालू राज में अपहरण होता था, अब कानून का राज है* ”

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के कठेल में आयोजित चुनावी सभा में एनडीए नेताओं ने आरजेडी और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। जेडीयू नेताओं ने कहा कि आरजेडी अब झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। एक सभा में जेडीयू नेता ने तेजस्वी यादव पर प्रहार करते हुए कहा कि “तेजस्वी यादव का चमड़े का जुबान है, वे कुछ भी बोल देते हैं और झूठ फैलाते हैं।” उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार की 2 करोड़ 70 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी है और अब 2 लाख रुपये देने की बारी है।

 

नेता ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासनकाल में बांका में केवल दो घंटे बिजली मिलती थी, जबकि आज 24 घंटे मुफ्त बिजली मिल रही है। हर गांव में सड़क, पानी और बिजली की सुविधा पहुंचाई गई है।

 

जेडीयू एमएलसी संजय सिंह ने सभा में कहा कि “हाथ पर वोट देकर लालू को फिर से जिंदा नहीं करेंगे।” उन्होंने कहा कि राजपूत समाज समझदार है और बिहार के लोग लालू राज के आतंक और अपराध के दौर को नहीं भूल सकते। आज का युवा विकास और रोजगार चाहता है।

 

भवन निर्माण मंत्री जयंत राज के समर्थन में संजय सिंह ने कहा कि लालू यादव के शासन में अपहरण उद्योग बन गया था — पहले पैसा लिया जाता था, फिर छोड़ा जाता था। अब नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपराधी पाताल से भी निकाल लिए जाते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी और विकास की गति और तेज होगी। सभा में भारी भीड़ उमड़ी।