IMG 20250922 180218 scaled अमरपुर नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला कार्यभार

अमरपुर नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला कार्यभार

Photo of author

By Banka Darshan News

अमरपुर/बांका

बांका के अमरपुर नगर पंचायत में सोमवार को नए कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार ने औपचारिक रूप से योगदान दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कार्यपालक पदाधिकारी रहे रवीशंकर कुमार सिंह का हाल ही में तबादला मुंगेर जिले के संग्रामपुर कर दिया गया था। उनके स्थान पर अनुराग कुमार को नगर पंचायत का दायित्व सौंपा गया है।

IMG 20250922 175931 अमरपुर नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला कार्यभार

योगदान के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत के पार्षद अशोक साह, पिंटू मंडल, शुबू भगत, रजनीश कुमार जोगी, कुंदन कुमार, मिठ्ठू भगत समेत सभी कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने नए कार्यपालक पदाधिकारी का स्वागत किया और नगर की समस्याओं पर चर्चा की।

IMG 20250922 180159 अमरपुर नगर पंचायत में नए कार्यपालक पदाधिकारी ने संभाला कार्यभार

 

कार्यभार संभालने के बाद अनुराग कुमार ने कहा कि उनकी प्राथमिकता नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी। उन्होंने कहा कि गली-मोहल्लों में स्वच्छ वातावरण बनाना बेहद जरूरी है। इसके अलावा शहर में बिगड़ी पेयजल आपूर्ति को सुधारना, खराब पड़े स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराना और बंद पड़े सार्वजनिक पियाऊ को चालू कराना भी उनकी जिम्मेदारी होगी।

 

उन्होंने कहा कि नगर की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। पार्षदों और नगर पंचायत कर्मियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए उन्होंने कहा कि टीम वर्क से ही शहर को बेहतर बनाया जा सकता है। मौके पर मौजूद पार्षदों और कर्मियों ने भी आश्वासन दिया कि नगर हित में वे हर संभव सहयोग देंगे।

 

नए कार्यपालक पदाधिकारी के योगदान से नगरवासियों में उम्मीद जगी है कि अब बुनियादी सुविधाओं की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे और लंबे समय से लंबित समस्याओं का समाधान होगा।

See also  मंदार महोत्सव को लेकर स्कूली बच्चों का ऑडिशन, 684 छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर