InShot 20250927 210918698 बांका वन स्टॉप सेंटर बांका की पहल से पीड़ित महिला की बची जान, तत्काल मिला सहारा

बांका वन स्टॉप सेंटर बांका की पहल से पीड़ित महिला की बची जान, तत्काल मिला सहारा

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोट-बांका

वन स्टॉप सेंटर बांका ने अपनी त्वरित कार्रवाई और सराहनीय पहल से अमरपुर प्रखंड क्षेत्र की एक महिला की जान बचाई। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने वन स्टॉप सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर बताया कि अमरपुर में एक महिला बुरी तरह घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही केस वर्कर अंजना भारती तत्काल मौके पर पहुंचीं।

 

अमरपुर पहुंचकर उन्होंने देखा कि महिला की बेरहमी से पिटाई की गई है और वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। केस वर्कर अंजना भारती तब तक वहीं मौजूद रहीं जब तक महिला होश में नहीं आई। होश आने पर पीड़िता ने बताया कि उसके पति ने मारपीट कर घर से भगा दिया था। स्थिति को गंभीर देखते हुए केस वर्कर ने उसे तुरंत सदर अस्पताल, बांका में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज हुआ। इसके बाद महिला थाना की मदद से उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया गया।

 

महिला ने इस समय केस दर्ज कराने से इनकार किया और कहा कि उसे अपने पति को सुधारने के लिए पांच दिन का समय चाहिए। केस वर्कर ने उसकी इच्छा का सम्मान करते हुए आवश्यक परामर्श और सहायता दी। अंजना भारती ने कहा कि वन स्टॉप सेंटर एक सरकारी पहल है, जिसका उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को चिकित्सा, कानूनी, मनोवैज्ञानिक और परामर्श जैसी सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके तहत सुरक्षित आश्रय स्थल की सुविधा भी दी जाती है।

 

बिहार सरकार के महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा राज्य के प्रत्येक जिले में वन स्टॉप सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय और सुरक्षा के लिए पटना या अन्यत्र भटकना न पड़े। कोई भी महिला हिंसा की शिकार होने पर सीधे हेल्पलाइन नंबर 181 पर कॉल कर तत्काल मदद प्राप्त कर सकती है।

See also  बिहार में खुलेंगे पांच Gen-Z डाकघर, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और विशेष बचत योजनाएं

 

इस मौके पर जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन के लैंगिक विशेषज्ञ श्रीकांत कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि समाज को महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति संवेदनशील होना चाहिए।