IMG 20250831 122505 बांका के रजौन पुलिस ने तहखाने से पकड़ी 274 लीटर अवैध विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

बांका के रजौन पुलिस ने तहखाने से पकड़ी 274 लीटर अवैध विदेशी शराब, दो तस्कर गिरफ्तार

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिला के रजौन थाना पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।

 

थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर स्थित रजौन बाजार के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। जब वाहन की गहन तलाशी ली गई तो उसके तहखाने से रॉयल स्टैग ब्रांड की अलग-अलग कार्टनों में रखी कुल 274.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई।

 

पुलिस ने मौके पर ही वाहन चालक समेत दो तस्करों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी फ्लैग निवासी अर्जुन सिंह के पुत्र विकास कुमार एवं बबलू सिंह के पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से शराब तस्करी के धंधे में सक्रिय बताए जाते हैं।

 

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पिकअप वाहन को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

विदित हो कि शराबबंदी के बावजूद बांका जिले में अवैध शराब तस्करी का कारोबार जारी है। पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है