IMG 20251105 073748 बांका में सियासी सरगर्मी तेज, कई दिग्गज नेताओं की आज जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान

बांका में सियासी सरगर्मी तेज, कई दिग्गज नेताओं की आज जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका, संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर बांका जिले में आज सियासी माहौल पूरी तरह गर्म है। दिनभर अलग-अलग दलों के दिग्गज नेता जिले के विभिन्न इलाकों में जनसभाएं और जनसंपर्क अभियान चलाएंगे।

 

सुबह 9 बजे बांका में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जितेंद्र राम मांझी संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ पूर्व भूमि सुधार मंत्री राम नारायण मंडल भी मौजूद रहेंगे। यह सभा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आयोजित की जा रही है, जिसमें विकास और सुरक्षा मुद्दों पर जोर दिया जाएगा।

 

वहीं सुबह 11 बजे बेलहर विधानसभा के तरेया में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करेंगे। वे जदयू सांसद गिरधारी यादव के पुत्र एवं आरजेडी उम्मीदवार चाणक्य प्रकाश के समर्थन में वोट मांगेंगे। अपने भाषण में अखिलेश यादव महागठबंधन की नीतियों, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर फोकस करेंगे।

 

दोपहर 3 बजे कठेल मैदान पर अमरपुर विधानसभा में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान की जनसभा होगी। वे भवन निर्माण मंत्री जयंत राज कुशवाहा के समर्थन में जनता से वोट मांगेंगे और विकास एवं सरकार की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

 

इसके अलावा जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद उदय सिंह आज बांका जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों—धोरैया, बांका और बेलहर—में जनसंपर्क यात्रा करेंगे। वे धोरैया में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद सुमन पासवान, कौशल सिंह और बीके पंडित के समर्थन में जनसंपर्क करेंगे। पार्टी ने बताया कि यह यात्रा जन समर्थन मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

See also  अब सरकारी स्तर पर लगेगा ऐतिहासिक बौंसी मेला, कोर्ट में सुनवाई टलने से प्रशासन पर बढ़ी जिम्मेदारी