IMG 20251127 225935 योगिया गांव में ट्रांसफॉर्मर खराबी से बिजली बाधित, आक्रोशित ग्रामीणों के प्रदर्शन.

योगिया गांव में ट्रांसफॉर्मर खराबी से बिजली बाधित, आक्रोशित ग्रामीणों के प्रदर्शन.

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट- निवास कुमार सिंह

बांका के शंभुगंज प्रखंड की भरतशिला पंचायत के योगिया गांव में कई दिनों से बिजली की आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आने के बाद पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों पर व्यापक असर पड़ा। ग्रामीणों ने बार-बार सूचना देने के बावजूद विभाग की ओर से कार्रवाई न होने पर गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर के निकट एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया।

 

प्रदर्शन की खबर मिलते ही विद्युत विभाग के कनीय अभियंता (जेई) राजीव कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पाया गया कि ट्रांसफॉर्मर के पास अर्थिंग का तार टूटने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी। तकनीकी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू किया और कुछ ही देर में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

 

जेई राजीव कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारू बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही तुरंत समाधान किया जाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं को रोकने के लिए क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

घटना ने एक बार फिर दिखाया कि बुनियादी सुविधाओं के रखरखाव और त्वरित कार्रवाई से ही ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान संभव है।