IMG 20250916 WA0495 विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में बैठक

विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में बैठक

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोट बांका- डेक्स

 

विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 और आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर मंगलवार को समाहरणालय, बांका के मिनी सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

IMG 20250916 WA0496 विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर समाहरणालय में बैठक

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्राप्त दावा–आपत्तियों की विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि फॉर्म–6 (नए मतदाता जोड़ने), फॉर्म–7 (नाम हटाने) और फॉर्म–8 (सुधार) के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी इन प्रक्रियाओं से अवगत कराया गया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

 

विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि अमरपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए डिस्पैच सेंटर अमरपुर प्रखंड में, बेलहर विधानसभा के लिए बेलहर प्रखंड में तथा धोरैया, बांका और कटोरिया विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिस्पैच सेंटर पीबीएस कॉलेज, बांका को चिन्हित किया गया है। साथ ही सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना केंद्र भी पीबीएस कॉलेज परिसर को ही निर्धारित किया गया है।

 

बैठक के अंत में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–डीएम और पुलिस अधीक्षक बांका ने ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी और सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अधिकारियों ने कहा कि चुनाव कार्य निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।