IMG 20251102 224603 बांका के अमरपुर में 6 नवंबर को राहुल गांधी की जनसभा, जिग्नेश मेवाणी भी रहेंगे शामिल

बांका के अमरपुर में 6 नवंबर को राहुल गांधी की जनसभा, जिग्नेश मेवाणी भी रहेंगे शामिल

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट बांका

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आगामी 6 नवंबर (गुरुवार) को अमरपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। वे यहां सिहुड़ी मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह सभा महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के समर्थन में आयोजित की जा रही है।

राहुल गांधी के साथ गुजरात के युवा दलित नेता और विधायक जिग्नेश मेवाणी भी मंच साझा करेंगे। इसके अलावा महागठबंधन के घटक दलों — राजद, कांग्रेस, वामदलों और अन्य सहयोगी पार्टियों — के कई शीर्ष नेता भी इस सभा में मौजूद रहेंगे।

 

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का यह दौरा विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह उनकी पहली बांका यात्रा होगी। अब तक वे जिले में किसी भी चुनावी या राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए हैं। इस कारण स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

 

कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्र सिंह ने बताया कि राहुल गांधी इस सभा में महागठबंधन की नीतियों, बेरोजगारी, किसानों के मुद्दों, शिक्षा और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर जनता को संबोधित करेंगे। वे आने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनाने की अपील करेंगे।

 

सभा को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को सभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। सिहुड़ी मैदान में मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की तैयारियाँ तेजी से की जा रही हैं।

 

स्थानीय नेताओं का कहना है कि यह सभा अमरपुर के राजनीतिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित होगी और महागठबंधन के लिए जनसमर्थन का माहौल मजबूत करेगी।