IMG 20251030 WA0713 राजद को बड़ा झटका: युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर ने दिया इस्तीफा, जदयू उम्मीदवार मनीष कुमार को किया समर्थन

राजद को बड़ा झटका: युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर ने दिया इस्तीफा, जदयू उम्मीदवार मनीष कुमार को किया समर्थन

Photo of author

By Banka Darshan News

रिपोर्ट-चन्दन कुमार

बांका के रजौन प्रखंड के मंझौनी गांव निवासी एवं युवा राजद प्रदेश सचिव नयन सिंह नटवर ने बुधवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफा पत्र प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव को भेजते हुए सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी साझा की। लगातार पार्टी में नाराजगी चल रही थी। जिसको लेकर यह कदम उठाया गया है।

 

नयन सिंह नटवर ने कहा कि पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं की कोई कद्र नहीं रह गई है। वर्ष 2020 से लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटा रहा, लेकिन वर्तमान समय में उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। मैंने आगे बताया कि पार्टी लगातार अनदेखा कर रही थी। पार्टी में जिस प्रत्याशी को टिकट देकर भेजा था उनके द्वारा लगातार नजरअंदाज किया जा रहा था।

 

 

 

नयन सिंह नटवर ने अब एनडीए समर्थित जदयू उम्मीदवार मनीष कुमार को समर्थन देने की घोषणा की है। उनके इस कदम से धोरैया विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि सिटिंग विधायक भूदेव चौधरी का टिकट कटने के बाद से ही पार्टी में असंतोष का माहौल था।चुनाव के बीच नयन सिंह के इस्तीफे ने पार्टी की अंदरूनी स्थिति को और उजागर कर दिया है। सोशल मीडिया पर इस फैसले को लेकर चर्चाएं तेज हैं और इसे क्षेत्र की चुनावी समीकरणों में भी बदलाव माना जा रहा है।