IMG 20250817 WA0778 शम्भूगंज प्रखंड स्थित तिलडीहा शक्तिपीठ में बंगाली रीति-रिवाज से कृष्ण जन्माष्टमी संपन्न

शम्भूगंज प्रखंड स्थित तिलडीहा शक्तिपीठ में बंगाली रीति-रिवाज से कृष्ण जन्माष्टमी संपन्न

Photo of author

By Banka Darshan News

 

बांका जिला के शम्भूगंज प्रखंड के तिलडीहा स्थित कृष्ण काली भगवती दुर्गा स्थान में रविवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम और बंगाली रीति-रिवाज से मनाया गया। दही कादो कार्यक्रम के साथ पर्व का समापन हुआ। मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण को मटके में दही कादो का प्रसाद अर्पित किया गया।

IMG 20250817 WA0779 शम्भूगंज प्रखंड स्थित तिलडीहा शक्तिपीठ में बंगाली रीति-रिवाज से कृष्ण जन्माष्टमी संपन्न

प्रधान पुजारी श्याम आचार्य ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराई और श्रद्धालुओं को भगवान की लीलाओं का वर्णन सुनाया। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान “श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा” के मंत्रोच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा।

IMG 20250817 WA0780 शम्भूगंज प्रखंड स्थित तिलडीहा शक्तिपीठ में बंगाली रीति-रिवाज से कृष्ण जन्माष्टमी संपन्न

पुजारी ने बताया कि इस स्थल की विशेषता यह है कि एक ही मेढ़ पर भगवान श्रीकृष्ण, काली और भगवती एक साथ विराजमान हैं। इसलिए यहां हर पर्व का विशेष महत्व है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

 

उधर, क्षेत्र में बिहुला-बिषहरी पूजा भी हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। धरमपुर के दास टोला में ग्रामीणों ने प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की। बिहुला भगत रंजन दास ने बताया कि आगामी मंगलवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

 

 

 

 

See also  इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को जूता-मोजा में परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश