file 2026 03 12T15 13 08 उधार मांगने पर दुकानदार ने युवक को पीटा, लोहे की चेन से किया हमला

उधार मांगने पर दुकानदार ने युवक को पीटा, लोहे की चेन से किया हमला

Photo of author

By Banka Darshan News

अमरपुर थाना क्षेत्र के सिहुड़ी गांव में उधार मांगने को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि मिठाई दुकानदार ने युवक को लोहे की चेन से पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम ने घायल युवक को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिहुड़ी गांव निवासी बिरेन्द्र कुमार गुरुवार को सिहुड़ी मोड़ स्थित एक मिष्ठान दुकान पर मिठाई खरीदने गए थे। युवक ने बताया कि उस समय उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए उन्होंने दुकानदार कैलाश दास से मिठाई उधार देने की बात कही और बाद में पैसे देने की बात कही।

बताया जाता है कि इस बात को लेकर दुकानदार भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दुकानदार ने गाली-गलौज करते हुए युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार ने लोहे की चेन से युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर ले जाया गया। अस्पताल में डॉ. अमीत कुमार शर्मा ने घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया।

इस मामले को लेकर घायल युवक ने अमरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See also  बच्चा चोरी के शक में महिला को बांधा, पुलिस ने छुड़ाकर किया हिरासत में

घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी सी बात को लेकर हुई इस मारपीट की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है।