Woman dies due to snake bite FIR filed for murder by poisoning police engaged in investigation काटोरिया में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में छाया मातम, मेंढक का पीछा कर रहा था सांप

काटोरिया में सर्पदंश से वृद्ध महिला की मौत, परिवार में छाया मातम, मेंढक का पीछा कर रहा था सांप

Photo of author

By Banka Darshan News

 

बांका जिले के काटोरिया प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर थाना क्षेत्र के फूलजोरा गांव में सोमवार को सर्पदंश की घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलजोरा निवासी स्व. मैनेजर सिंह की 70 वर्षीय पत्नी दानी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और पीड़ित परिवार गहरे सदमे में है।

 

परिजनों के अनुसार, दानी देवी दोपहर में खाना खाकर अपने कमरे में फर्श पर सो रही थीं। उसी दौरान एक विषैला नाग सांप मेंढक का पीछा करते हुए घर के भीतर प्रवेश कर गया और जमीन पर सोई महिला को डंस लिया। जब परिजनों ने उन्हें बेहोश पाया तो आनन-फानन में रिजर्व वाहन से रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन वहां मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की सूचना मिलने पर कटोरिया थाना की महिला दारोगा पम्मी गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचीं और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया। मृतका का इकलौता पुत्र अशोक सिंह मां की मौत से बेहद आहत है।

इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में साँपों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण और स्वास्थ्य सुविधा मजबूत करने की मांग की है।