IMG 20250922 WA1080 दुर्गा पंडालों में लगेगा स्थानीय उत्पादों का स्टॉल, बांका के उद्यमियों को मिलेगा प्लेटफॉर्म

दुर्गा पंडालों में लगेगा स्थानीय उत्पादों का स्टॉल, बांका के उद्यमियों को मिलेगा प्लेटफॉर्म

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोट- बांका

अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, बिहार सरकार के निर्देशन में स्वदेशी को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत बांका जिले में दुर्गा पूजा के अवसर पर विशेष पहल की जा रही है। जिले के तीन आकर्षक दुर्गा पंडालों के समीप Local for Vocal और एक जिला-एक उत्पाद (ODOP) योजना के तहत स्टॉल लगाए जाएंगे।

 

इन स्टॉलों पर जिला उद्योग केंद्र, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC), तथा ग्रामोद्योग बोर्ड (KVIB) द्वारा निर्मित स्थानीय और हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। त्यौहारी सीजन को देखते हुए उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक की छूट भी दी जाएगी। साथ ही तीन सर्वश्रेष्ठ पंडालों को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर ₹25,000, ₹15,000 और ₹5,000 का पुरस्कार देने का प्रावधान है।

 

बांका जिले का ODOP उत्पाद कतरनी चावल भी इन स्टॉलों में प्रदर्शित होगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, पीएमईजीपी, पीएमएफएमई और अन्य योजनाओं के तहत स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को भी मंच मिलेगा। इससे जिले के उद्यमियों को अपने उत्पाद के प्रचार-प्रसार और विपणन का अवसर मिलेगा।

 

जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा पर्व के दौरान इस अभियान को शामिल किया गया है। इस क्रम में बांका में चयनित दुर्गा पंडालों के समीप उद्योग विभाग द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

पूरे आयोजन का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को पहचान दिलाना और उद्यमियों को बाजार उपलब्ध कराना है।

See also  इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को जूता-मोजा में परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगा प्रवेश