Screenshot 20250809 191124 STF बांका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, में इनामी बदमाश देसी कट्टा व पांच गोली के साथ गिरफ्तार

STF बांका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, में इनामी बदमाश देसी कट्टा व पांच गोली के साथ गिरफ्तार

Photo of author

By Banka Darshan News

Screenshot 20250809 191124 STF बांका पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, में इनामी बदमाश देसी कट्टा व पांच गोली के साथ गिरफ्तार

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश ब्रजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, 315 बोर की पांच जिंदा गोली, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस को आशंका है कि वह किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर STF (SOG-11) और अमरपुर थाना की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भरको से कासपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान ब्रजेश यादव को गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अपराधी की पहचान ब्रजेश यादव, पिता स्वर्गीय सचितानंद यादव, साकिन बरमसिया, थाना अमरपुर, जिला बांका के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ब्रजेश यादव अमरपुर थाना में आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के कई मामलों में वांछित था।

 

आधा दर्जन से अधिक मामलों में आरोपी

 

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार ब्रजेश यादव के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट, संगठित अपराध और मारपीट जैसी गंभीर धाराएं शामिल हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

टीम को मिली बड़ी सफलता

 

इस विशेष छापेमारी अभियान में अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, अवर निरीक्षक सतीश कुमार सिंह तथा STF (SOG-11) की विशेष टीम शामिल रही। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश जारी है।

See also  बांका में पति पर अश्लील फोटो वायरल करने और तीन तलाक की धमकी देने का आरोप, विवाहिता ने थाने में की शिकायत