IMG 20250926 WA2066 बांका में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, विक्रेताओं को मिली सख्त हिदायत

बांका में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, विक्रेताओं को मिली सख्त हिदायत

Photo of author

By Banka Darshan News

डेक्स रिपोर्ट -बांका

 किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने की दिशा में प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में अनुमंडल पदाधिकारी, राजकुमार प्रसाद,बांका एवं सहायक निदेशक (रसायन), कृष्णा कांत,बांका की संयुक्त टीम ने जिले के विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया।

IMG 20250926 WA2069 बांका में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, विक्रेताओं को मिली सख्त हिदायत

निरीक्षण के दौरान टीम ने कुमार कृषि केंद्र, अलीगंज (बांका) और श्रीराम कृषि केंद्र, इंग्लिश मोड़ (अमरपुर) का दौरा किया। इस दौरान दोनों प्रतिष्ठानों के स्टॉक पंजी और बिक्री पंजी की गहन जांच की गई। जांच के क्रम में मौजूद किसानों से भी बातचीत कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना गया।

IMG 20250926 WA2070 बांका में उर्वरक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण, विक्रेताओं को मिली सख्त हिदायत

अधिकारियों ने विक्रेताओं को स्पष्ट निर्देश दिए कि उर्वरक की आपूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना अनिवार्य है। किसी भी स्थिति में कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

इस औचक निरीक्षण से किसानों में संतोष की भावना देखने को मिली। प्रशासन ने साफ किया है कि खरीफ और रबी दोनों मौसमों में किसानों को उर्वरक की आपूर्ति सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

 

See also  रजौन के दयालपुर गांव में गैस सिलिंडर विस्फोट से घर जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान