IMG 20250831 WA0092 महिला मर्डर मामले में धरा गया आरोपी, SP ने सब कुछ बताई.. देखिए

महिला मर्डर मामले में धरा गया आरोपी, SP ने सब कुछ बताई.. देखिए

Photo of author

By News Desk

बिहपुर थाना क्षेत्र में महिला की हत्या कर शव को गायब करने के मामले में फरार चल रहा अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी व मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए 30 अगस्त को आरोपी अमोद यादव को दबोच लिया। इससे पहले इस कांड (बिहपुर थाना कांड संख्या-157/25, दिनांक-16.06.25, धारा-103(1)/80/238/61(2)/3(5) बीएनएस) में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। पुलिस अन्य वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतिका का शव पूर्व में बरामद कर लिया गया था और अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर मामले की आगे की कड़ियां सुलझाई जा रही हैं।

See also  बांका में फूड प्वाइजनिंग से तीन कांवरियों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती