बांका के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत चंगेरी मिर्जापुर दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन मंगलवार को कथावाचक सत्यप्रकाश शरण जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। उनके प्रवचन को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
कथावाचक ने बताया कि बाल रूप में श्रीकृष्ण की लीलाएं अत्यंत आकर्षक और मनमोहक थीं। माखन चोरी की लीलाओं के कारण वे “माखन चोर कन्हैया” कहलाए, वहीं अपनी मधुर मुरली की धुन से सभी को मोहित करने के कारण “मुरली मनोहर” और “मनमोहन” नाम से प्रसिद्ध हुए। उन्होंने मीरा द्वारा “गिरधर गोपाल” और नरसी मेहता द्वारा “सांवरिया सेठ” नाम के जप का भी उल्लेख करते हुए कहा कि सच्ची भक्ति से ही प्रभु की प्राप्ति संभव है।
महाराज ने यशोदा मैया और बाल कृष्ण के प्रसंग का भी विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि जब यशोदा मैया ने कृष्ण से माखन खाने के बारे में पूछा और मुख खोलने को कहा, तब उन्हें बालक के मुख में पूरा ब्रह्मांड दिखाई दिया। इस घटना से स्पष्ट हुआ कि श्रीकृष्ण कोई साधारण बालक नहीं, बल्कि स्वयं भगवान का अवतार हैं।
प्रवचन के दौरान गौ माता के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार गौ माता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए उसका संरक्षण और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने वर्तमान समय में गौ माता के प्रति घटती संवेदनशीलता पर चिंता जताई।
इस अवसर पर चंगेरी, मिर्जापुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कई समाजसेवी एवं गणमान्य लोग भी शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
इस मौके पर चंगेरी, मिर्जापुर गांव सहित आस पास के गांवों से आए बडी संख्या में महिला पुरुष श्रोतागण मौजूद थे। कार्यक्रम में समाजसेवी राजू मंडल, बुद्धदेव राउत, राजकुमार मंडल, सोनेलाल साह, शैलेंद्र यादव, बजरंग मेहता, विकास कुमार, अजय यादव, प्रशांत कुमार मुन्ना, अजीत कुमार गुंजन, पंकज कुमार पवन कुमार सुमन, नीरज महाराणा, राजीव रंजन, राजेश कुमार पमपम मेहता, नवल साह धनंजय राउत, संजय साह गोविंद साह, आलोक बिंद, पंकज कुमार जय,शैलेंद्र मेहता,प्रिंस महाराणा, हेमकांत महाराणा,अमरेश कुमार सहित हजारों भक्तगण और विभिन्न तीर्थ स्थलों से आए संत-महात्मा व ग्रामीण उपस्थित रहे
रिपोर्ट अनूप कुमार




