IMG 20250808 WA1096 scaled बांका में विद्यालय की छत पर मिला युवक का शव, पत्नी से था विवाद.

बांका में विद्यालय की छत पर मिला युवक का शव, पत्नी से था विवाद.

Photo of author

By Banka Darshan News

 

बांका के पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रोन्नत मध्य विद्यालय बैदाचक की छत पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। विद्यालय खुलने के बाद बच्चों ने छत पर शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।

IMG 20250808 WA1096 बांका में विद्यालय की छत पर मिला युवक का शव, पत्नी से था विवाद.

मृतक की पहचान डुमरकोल गांव निवासी स्व. सुंदर राउत के पुत्र लक्ष्मी राउत (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह दिल्ली में रहकर काम करता था और करीब एक सप्ताह पूर्व ही अपने गांव लौटा था। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पूर्व वह अपने ससुराल सुपाहा (गोड्डा, झारखंड) गया था और गुरुवार शाम वहां से लौटा। रात करीब 9 बजे वह घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। शुक्रवार सुबह उसका शव विद्यालय की छत पर पाया गया।

IMG 20250808 151659 बांका में विद्यालय की छत पर मिला युवक का शव, पत्नी से था विवाद.

परिजनों ने बताया कि लक्ष्मी राउत का अपनी पत्नी से पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसकी शादी झारखंड के गोड्डा जिले के सुपाहा गांव में हुई थी और वह दो पुत्रों व एक पुत्री का पिता था।

घटना की सूचना मिलते ही पंजवारा थाना से डायल 112 की टीम व पुलिस अवर निरीक्षक मुन्ना मिश्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पंजवारा थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी