Screenshot 20250813 193956 पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को परिवार वालों के साथ मिलकर जमकर कर दी कुटाई..

पति पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति को परिवार वालों के साथ मिलकर जमकर कर दी कुटाई..

Photo of author

By News Desk

बिहार के समस्तीपुर के सदर अस्पताल में एक चौंकाने वाला नज़ारा देखने को मिला, जहां पति-पत्नी के बीच विवाद पर हाई वोल्टेज ड्रामे में तब्दील हो गया। पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपने पति की पिटाई कर दी। समस्तीपुर सदर अस्पताल में एक बीपीएससी शिक्षिका और उनके रेलवे कर्मचारी पति के बीच मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका लाइव वीडियो भी वायरल हो गया है। पीड़ित पति शशि भूषण कुमार का आरोप है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पढ़ा-लिखाकर बीपीएससी शिक्षिका बनवाया। इसके बाद पत्नी का व्यवहार बदल गया और वह अपनी बच्ची के साथ अलग रहने लगी। फिलहाल न्यायालय में दोनों के बीच समझौते के लिए काउंसलिंग चल रही है।

 

 

शशि भूषण के नुसार, काउंसलिंग के दौरान जहां दोनों पक्षों के लोग मौजूद थे, वहां उनके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह एक्स-रे कराने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे, तो पत्नी अपने परिजनों के साथ वहां भी आ गई और फिर से उनकी पिटाई कर दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोग तमासबिन थे किसी ने विच वचाव करने की जहमत तक नहीं उठाई बाद में कुछ प्रबुद्ध लोग और स्थानीय पुलिस की मदद से बीच बचाव कर मामले को शांत कराया सूचना मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायल पति का इलाज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में चल रहा है। स्थानीय लोगों की हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया।