%E0%A4%A4%E0%A4%BE%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AC %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A4%BE %E0%A4%B6%E0%A4%B5 बांका के अमरपुर पोखर में मिला शव ट्यूशन पढ़ाता था युवक

बांका के अमरपुर पोखर में मिला शव ट्यूशन पढ़ाता था युवक

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका जिला के अमरपुर थाना क्षेत्र के विदुबिशनपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। गांव स्थित जमुना पोखर में करीब सुबह 6 बजे एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान विदुबिशनपुर निवासी भरत मंडल के पुत्र राजू मंडल के रूप में हुई है। राजू गांव और आसपास के इलाकों में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने का काम करता था।

तालाब में मिला शब बांका के अमरपुर पोखर में मिला शव ट्यूशन पढ़ाता था युवक

परिजनों ने बताया कि बुधवार रात करीब 9 बजे तक वह घर पर ही था और अपने अलग कमरे में सोया था। गुरुवार सुबह जब परिजन उठे तो देखा कि वह घर पर मौजूद नहीं है। पहले उन्होंने सोचा कि वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ाने गया होगा, लेकिन दिनभर लौटकर नहीं आया। रात तक घर न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, मगर उसका कोई पता नहीं चल सका।

 

शुक्रवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने बताया कि जमुना पोखर में एक शव तैर रहा है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पहने हुए कपड़ों से शव की पहचान की। चेहरे पर चोट के निशान होने के कारण पहचान में कठिनाई हुई। घटना की जानकारी मिलते ही चौकीदार बबलू पासवान मौके पर पहुंचे और अमरपुर थाना को सूचना दी।

 

पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संदेह जताया जा रहा है कि युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

See also  इंटरनेट से शुरू हुआ प्यार: नाबालिग थी प्रेमिका, प्रेमी ने 4 साल किया इंतजार, बालिग होते ही रचाई शादी

 

इस घटना से गांव में शोक और भय का माहौल है। लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं, जबकि परिजन गम और सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।