IMG 20250822 224300 बांका के अमरपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी.

बांका के अमरपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी.

Photo of author

By Banka Darshan News

 

बांका जिला के अमरपुर। थाना क्षेत्र के गोरगम्मा गांव स्थित शीशवा बहियार के बुढ़वा डांड़ पुल के नीचे शुक्रवार की शाम करीब 40 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही गोरगम्मा, भरको, कापरीचक, कासपुर सहित आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग घटनास्थल पर उमड़ पड़े। पुल के नीचे शव को देखकर ग्रामीणों ने आशंका जताई कि व्यक्ति की हत्या कहीं और कर पहचान छिपाने की नीयत से शव को यहां फेंका गया है।

IMG 20250822 223518 बांका के अमरपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी.

ग्रामीणों के अनुसार शव तीन से चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। पानी में डूबे रहने से शव पूरी तरह फूल गया था और क्षत-विक्षत अवस्था में था। स्थिति ऐसी थी कि मृतक की तत्काल पहचान संभव नहीं हो पाई। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

IMG 20250822 223459 बांका के अमरपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी.

घटना की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना के दारोगा विजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पुल के नीचे से शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने की प्रक्रिया चल रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

IMG 20250822 223431 बांका के अमरपुर में पुल के नीचे मिला अधेड़ का शव, इलाके में मची सनसनी.

स्थानीय लोगों ने घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से मांग की कि शव की पहचान जल्द से जल्द कराई जाए और मामले की सच्चाई सामने लाई जाए। इधर, शव मिलने की घटना से पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। फिलहाल अमरपुर  पुलिस सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है

See also  बांका के बाराहाट बाजार में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सड़कें हुईं अतिक्रमण मुक्त