रिपोट-बांका डेक्स
बांका। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 की तैयारी के तहत सोमवार को बांका में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय लेखा अनुश्रवण कोषांग का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में Video Surveillance Team (VST), Video Viewing Team (VVT), Accounting Team (AT), Flying Squad (FS), Static Surveillance Team (SST) तथा Assistant Expenditure Observer (AEO) शामिल हुए। सभी प्रतिभागियों को उनके कार्य और दायित्वों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि सभी Assistant Expenditure Observer अपने कार्य Expenditure Observer के मार्गदर्शन में करेंगे। व्यय से जुड़ी किसी भी शिकायत की स्थिति में उड़नदस्ता (Flying Squad) को तत्काल सूचित कर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न टीमों की भूमिकाओं पर विशेष बल दिया गया। VST को चुनावी सभाओं, रैलियों और संवेदनशील घटनाओं की वीडियोग्राफी करने का दायित्व सौंपा गया, जबकि VVT रिकॉर्डिंग की सीडी देखकर व्यय अनुश्रवण और आचार संहिता पालन से संबंधित रिपोर्ट तैयार करेगा। Accounting Team को प्रत्याशियों के Shadow Observation Register और Folder of Evidence का संधारण करने तथा व्यय का मदवार आकलन कर पंजी में दर्ज करने की जिम्मेदारी दी गई।

इसके अलावा जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने Complaint Monitoring Control Room और Call Centre की कार्यप्रणाली समझाई। निर्देश दिया गया कि शिकायतों को पंजी में निर्धारित प्रपत्र पर दर्ज करना अनिवार्य होगा, जिसमें शिकायतकर्ता का नाम, पता, विवरण, तिथि, समय और की गई कार्रवाई स्पष्ट दर्ज हो। व्यय से संबंधित शिकायतें Flying Squad को भेजी जाएंगी, जबकि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामलों की सूचना सामान्य प्रेक्षक को दी जाएगी।
अंत में यह निर्देश भी दिया गया कि सभी पदाधिकारी और कर्मी समय पर अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर चुनावी कार्यों को पूरी जिम्मेदारी और निष्पक्षता से संपन्न करेंगे।




