IMG 20250907 WA1703 बांका में पंखे का तार लगाने के करंट लगने से महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम. 

बांका में पंखे का तार लगाने के करंट लगने से महिला की मौत,परिवार में मचा कोहराम. 

Photo of author

By Banka Darshan News

बांका थाना क्षेत्र के रंगनिया गांव में रविवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान गांव निवासी राजेंद्र पंजियारा की पत्नी 59 वर्षीय सीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

 

मृतका के पुत्र सुमन कुमार ने बताया कि दोपहर में घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान उनकी मां सीता देवी घर के विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगाने का प्रयास कर रही थीं। इस दौरान वह अचानक विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं और मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने सीता देवी को बेहोश पाया। आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

 

घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा युवा नेता अभिजीत आनंद भी सदर अस्पताल पहुंचे और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

सीता देवी की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। परिजनों के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सभी सदस्य गहरे सदमे में हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सीता देवी मिलनसार और सरल स्वभाव की महिला थीं। उनकी असमय मृत्यु से न केवल परिवार बल्कि पूरा गांव शोकाकुल है।